हिमाचल में शीतलहर और बर्फबारी के कारण अब तक दो लोगों की मौत

ख़बरें अभी तक। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बात अगर देवभूमि हिमाचल की करें तो यहां पर हालात और भी खराब होते हुए नजर आ है। यहा बर्फबारी की वजह से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। पहला मामला संजौली के तिब्बती कॉलोनी से सामने आया है। यहां लगातार हो रही बर्फबारी के बाद सड़क पर जमी बर्फ में फिसलने के कारण एक 77वर्षीय बुर्जुग की मौत हो गई। बर्फ में फिसलने के कारण बुर्जुग को काफी चोट आई थी।

जिसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना ठियोग के नन्नी की है, जहां ठंड की चपेट में आने से 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान अजय ठाकुर के तौर पर हुई है। अजय ठियोग का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को हुई भारी बर्फबारी से बचने के लिए युवक ने ढाबे में ठहरा था। लेकिन रात भर शीतलहर चलने के कारण युवक की ठंड से मौत हो गई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।