हरियाणा में 12 जनवरी तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन

ख़बरें अभी तक। सर्दियों के इस मौसम में पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। पहाड़ो में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बीते सोमवार से हो रही हल्की बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। लोग इस कपकंपाती ठंड से बचने के लिए अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए है। इसी बीच हरियाणा में आगामी 10  जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी को  सुबह के समय धुंध और बाद में आंशिक बादल की संभावना है। वहीं 11 और 12 जनवरी को आसमान में बादल छाएं रहेंगे, जिससे ठंड बढ़ने की आशंका है। लेकिन 13 जनवरी को आमतौर पर साफ मौसम रहेगा।