हिमपात व वर्षा से लोगों का जीवन हुआ अस्त व्यस्त

खबरें अभी तक। यहां पिछले लगभग 72 घंटो से हो रहे हिमपात व वर्षा से पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी हिमपात के कारण अब कुछ क्षेत्रों का संपर्क देश के अन्य भागों से कटता जा रहा है। क्षेत्र के प्रसिद्ध आराध्य देव विजट महाराज की नगरी संराहा का संपर्क देश के अन्य भागों से कट गया है। स्थानीय निवासी ज्ञांन चंद शर्मा ने संराहा से मिडिया से क्षेत्र की ताजा स्थिति बयान करते हुए कहा कि यहां पर पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है और यातायात भी लगभग दो दिनों से बंद पड़ा है।

आज सुबह दस बजे तक संराहा मे लगभग दो फूट हिमपात हो चुका था जिसके कारण अभी आने वाले दो चार दिनों तक यहां यातायात व विद्युत आपूर्ति बहाल होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है विशेषकर पशु पालको को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तो पशुओं को पानी पिलाने के लिए भी गौ शालाओं से बाहर ले जाना मुश्किल हो गया है। सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहाडी क्षेत्रों मे सर्दियों के मौसम मे जीवन यापन कितना कठिन हो जाता है। यहां तो लोगों पहले ही रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं व पशुचारा का भंडारण करके रख लेते है।