सातवें आसमान पर डॉक्टर का गुस्सा, नसबंदी करवाने गई महिला का तोड़ दिया दांत

ख़बरें अभी तक। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बेहद ही चौकानें वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि यहां अस्पताल के एक डॉक्टर ने उसे इतना तेज का मुक्का मारा कि उसका दांत ही टूट गया। इस हैरान करने देने वाले मामले की शिकायत थाने में दी गई है। जानकारी के मुताबिक घटना स्वास्थ्य मंत्री के निवास से चंद कदमों की दूर पर स्थित अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज की है।

बताया जा रहा है कि अम्बिकापुर के घुटरापारा वार्ड क्रमांक 23 में रहने वाली एक महिला ऑपरेशन यानी नसबंदी के लिए अस्पताल आई थी। इसी दौरान ऑपरेशन शियेटर में डॉक्टर ने उनसे अपने पेट को दबाने के लिए कहा। लेकिन वो नहीं दबा पाई। इस बात से नाराज डॉक्टर ने उनके चेहरे पर मुक्का मार दिया। मुक्का इतना जोरदार का था कि महिला का दांत ही टूट गया। इस बात से नाराज महिला के पति राणा प्रताप सिंह ने माणिकपुर चौकी में डॉक्टर के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करा दी है।