36 वर्षीय यह शख्स अब तक बना चुका है 190 मर्दों को अपनी हवस का शिकार

ख़बरें अभी तक। इंडोनेशिया का रहने यह शख्स अब तक का सबसे ‘खतरनाक बलात्कारी’ कहा जा रहा है। हाल ही में 159 यौन अपराधों को अंजाम देने वाले इस मुजरिम की पहचान सार्वजनिक की गई है। यह शख्स 36 साल का है इस के नाम 159 यौन अपराधों में 136 बलात्कार के अपराध शामिल था। अदालत के मुताबिक, रेनहार्ड 48 मर्दों को बहला फुसला कर अपने फ्लैट में ले गया था और उनके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। वहीं पुलिस का कहना है कि रेनहार्ड ने 190 मर्दों के साथ बलात्कार किया था।

वहीं अब रेनहार्ड सनागा को ब्रिटेन का सबसे ‘खतरनाक बलात्कारी’ कहा जा रहा है। रेनहार्ड सनागा को अदालत ने चार अलग-अलग मुकदमों में 136 बलात्कार, 8 बलात्कार की कोशिश और 14 अन्य यौन अपराधों का दोषी पाया है। पुलिस ने बताया कि इस बात के सुबूत हैं कि उसने 190 लोगों को निशाना बनाया था। बता दें कि यह शख्स पहले ही दो मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रेनहार्ड ‘नाइट क्‍लब्‍स’ और ‘बार’ से बाहर निकलने वाले मर्दों का इंतजार करता था और उन्हें बहला फुसलाकर अपने फ्लैट पर ले जाता था। रेनहार्ड मर्दों को शराब या उनके लिए टैक्सी मंगवाने की पेशकश भी करता था और बलात्कार से पहले पुरुषों को बेहोशी की दवा दे देता था। ऐसे में ज्यादातर पीड़ितों को जागने के बाद पता ही नहीं होता था कि उनके साथ क्या हुआ।

बलात्कारी रेनहार्ड गिरफ्तारी से पहले ‘यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स’ से पीएचडी कर रहा था। रेनहार्ड को जून 2017 में तब गिरफ्तार किया गया, जब एक शख्‍स होश में आ गया था जब उससे रेप की कोशिश की जा रही थी, उस शख्स ने ने पुलिस को बुला लिया था। वहीं जब पुलिस ने रेनहार्ड का मोबाइल अपने कब्जे में लिया तो उन्हें सैकड़ों घंटों की फुटेज मिली, जो उसने बलात्कार के दौरान बनाई थी। यहीं से जांच की शुरुआत हुई थी।

जांच में यह भी पता चला है कि रेनहार्ड आमतौर पर उन पुरुषों को अपना निशाना बनाता था जो समलैंगिंक नहीं थे। पुलिस ने कहा कि ब्रिटेन के पूरे न्यायिक इतिहास में रेनहार्ड सनागा सबसे ‘खतरनाक बलात्कारी’ है। उन्हें लगता है कि वो पूरी दुनिया में भी ‘सबसे खतरनाक बलात्कारी’ होगा। सोमवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस सुजैन गोडार्ड ने कहा, ‘रेनहार्ड सनागा एक शैतान जैसा यौन शिकारी है, जिसे कभी भी रिहा करना खतरनाक होगा।’

वहीं इंडोनेशिया के रहने वाले रेनहार्ड सनागा ने खुद को बेगुनाह बताया है और अपने बचाव में रेनहार्ड ने कहा कि उसने सभी पुरुषों से ‘उनकी सहमति से संबंध और विडियो बनाए थे’। हालांकि, जज ने उसकी इन दलीलों को ‘बकवास’ बताते हुए खारिज कर दिया हैं।