Xiaomi स्मार्टफोन के बाद अब अपने लैपटॉप के साथ करेगा भारतीय बाजार में एन्ट्री

खबरें अभी तक। Xiaomi अब स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के बाद भारतीय लैपटॉप मार्केट में एंट्री करने की तैयारी कर रहे है। बता दें कि फिलहाल Xiaomi के लैपटॉप सिर्फ चीन में ही बिकते है। लेकिन अब Xiaomi भारतीय बाजार में अपना RedmiBook उतारने वाली है। जिसके मद्दनेजर कंपनी ने RedmiBook के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है।

Xiaomi के Mi Laptops को कंपनी बजट रेंज में लॉन्च करने पर विचार कर रही है। खबरों के मुताबिक इनमें कुछ गेमिंग बेस्ड लैपटॉप्स भी होने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट के मद्देनजर भारत के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी पोर्टल पर Xiaomi द्वारा फाइल किया गया ये ट्रेडमार्क देखा गया है।

ट्रेंडमार्क के मुताबिक लैपटॉप इसी साल लॉन्च किए जा सकते है। चीन में हाल पिछले साल दिसंबर में RedmiBook 13 लॉन्च किया था। इस लैपटॉप में 13.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी हुई है। स्क्रीन टु बॉडी रेश्यो 89% का है। इस लैपटॉप को ही कंपनी भारत में लॉन्च कर सकती है। RedmiBook 13 में 10th Gen Intel Core i5 और i7 प्रोसेसर का ऑप्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि इसमें 512GB SSD भी एड किया गया है। रैम 8 GB है और ग्राफिक्स के लिए डेडिकेटेड Nvidia MX250 दिया गया है।

इसको लेकर कंपनी दावा कर रही है कि लैपटॉप को फुल चार्ज करके पुरे 11 घंटे तक यूज किया जा सकता है। इसमें आपको 40Whr की बैटरी दी गई है। इस लैपटॉप के साथ 65W का फास्ट चार्जर दिया है। यह भी दावा किया है कि इसे 35 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकते है।