कुरुक्षेत्र: अपराधिक मामले में संलिप्त महिला ASI को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक। हरियाणा पुलिस की एक महिला ए.एस.आई कैलाश देवी को राजस्थान पुलिस ने सोमवार देर शाम कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र आस्था मोदी ने भी की। पता चला कि कुरुक्षेत्र जिला में तैनात महिला एएसआई कैलाश देवी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थी। उसके खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र में पहले भी कई मामले दर्ज हुए हैं। एक मामले की जांच अभी भी राज्य अपराध ब्यूरो रोहतक द्वारा की जा रही है।

बताया गया है कि इसके विरुद्ध थाना पल्लू जिला हनुमानगढ़ राजस्थान में इनोवा गाड़ी छीनने का मामला दर्ज है। इस महिला ASI की अपराधिक गतिविधियों की जांच अपराध शाखा एक को सौंपी गई थी। कुरुक्षेत्र अपराध शाखा एक कि मदद से राजस्थान पुलिस ने सामूहिक जांच करते हुए महिला एएसआई कैलाश देवी को कुरुक्षेत्र एसपी ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के हवाले से पता चला कि आज राजस्थान पुलिस महिला एएसआई को कोर्ट में पेश करेगी।