लाहौल घाटी में लगातार दो दिन से बर्फबारी, तापमान में आई भारी गिरावट

ख़बरें अभी तक। लाहौल घाटी में पिछले दो दिनों से हिमपात हो रहा है जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। लोग अपने घरों के भीतर दुबकने को मजबूर हो गए है। हिमपात के कारण गांव, सडक व गलियॉ सुनी पड गई हैं। इस हिमपात से लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है, जिससे भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घाटी के ज्यादा चश्में और पानी के नलके भी जम गए है जिसे लोग गर्म कर सुचारू करने की कोशिश कर रहें है लेकिन ठंड की तीव्रता के चलते कामयाब नहीं हो पा रहे है। उधर सडकों पर इक्के दुक्के वाहन चल रहें है जिसको चलाने के लिए भी वाहन चालकों को खासी मशक्कत करना पड़ रहा है। यूं कहें कि हिमपात व ठंड के कारण घाटी का सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्थ हो गया है।