कैथल में रोडवेज कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

खबरें अभी तक। कैथल के रोडवेज कर्मचारियों ने किलोमीटर स्कीम के विरोध में मशाल जुलुस निकाला। सभी कर्मचारी पहले बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हाथों में मशाल लिए किलोमीटर स्कीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए एक जुलुस निकला।

कैथल के डिपो प्रधान महावीर सिंह व सर्व कर्मचारी महासंघ के महासचिव जरनैल सिंह ने बताया की किलोमीटर स्कीम के विरोधस्वरूप ये मशाल जुलुस निकाला गया है।  अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो 7-8 जनवरी को हड़ताल रखी जायेगी। उन्होंने ये भी बतया की जो यूनियन के आदेश होंगे वैसे ही आगे की रणनीति तैयार की जाएगा।

सरकार के साथ वार्ता सफल होने के बाद कर्मचारियों का कहना है की 7 को हड़ताल नहीं की जायेगी सिर्फ 8 जनवरी को ट्रेड यूनियन की देशव्यापी हड़ताल की जायेगी।