दीपिका पादुकोण ने मनाया अपना 34 वां जन्मदिन,जानिए अभिनेत्री से जुड़ी कुछ अहम बातें

खबरें अभी तक। फेमस बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कौन नही जानता है। यह वो अभिनेत्री है जिसने अपने अब तक के जीवन में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म की है। 5 जनवरी यानि कल दीपिका ने अपना 34 वां बर्थडे मनाया है। तो आज इस खास मौके पर आज हम आपको दीपिका के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे है, तो चलिए करते है शुरूआज-

जैसा की आप सभी जानते ही है दीपिका ने अपने करियर में जब हिमेश रेशमिया का गाना ‘नाम है तेरा’ किया था जिसको देखने के बाद शाहरूख खान ने दीपिका को अपनी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के लिए कास्ट किया था। जिसके बाद से तो दीपिका के करियर की गाड़ी पटरी पर दौड़ चली।

इसके बाद तो इन्होने एक के बाद एक हिट फिल्म करनी शुरू कर दी। यह वो दौर था जब हर दूसरे लफ्जों पर दीपिका का नाम रहने लगा। दीपिका ने अब तक ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, जैसी लगभग कई हिट फिल्में की। जिनसे की दीपिका को एक नयी पहचान मिलती गई।

वहीं दूसरी ओर अगर बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो दीपिका का जन्‍म कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रकाश पादुकोण है जो कि मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। उनकी मां का नाम उज्‍जवला है। उनकी एक छोटी बहन भी हैं जिनका नाम अनीशा है। दीपिका पादुकोण की शादी बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से 14 नवंबर 2018 को हुई। अगर बात करें दीपिका की पढ़ाई की तो इन्होंने समाजशास्‍त्र में बी.ए. की डिग्री के लिए उनका दाखिला इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी में हुआ था लेकिन मॉडलिंग में करियर बनाने के चलते उन्‍होंने इसे छोड़ दिया।

अनसुना वाक्या- दीपिका हिंदी सिनेमा में फिल्म सांवरिया से कदम रखने जा रही थीं। लेकिन आखिरी मौके पर संजय लीला भंसाली ने सोनम कपूर को फिल्म के लिए साइन कर लिया। वहीं उसी दिन दीपिका की भी डेब्यू फिल्म रिलीज हुई जिसने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया।

वहीं अब तक दीपिका ने अपने नाम कई अवार्ड किए है जो इस प्रकार है-

  • फिल्‍म फेयर पुरस्‍कार
  • 2008, बेस्‍ट फीमेल डेब्‍यू, फिल्‍म- ओम शांति ओम
  • 2014, सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री, फिल्‍म- गोलियों की रासलीला रामलीला
  • 2016, सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री, फिल्‍म- पिकू
  • आइफा अवार्डस
  • 2008, बेस्‍ट फीमेल डेब्‍यू, फिल्‍म- ओम शांति ओम
  • 2014, जोड़ी ऑफ द इयर, फिल्‍म- ये जवानी है दीवानी
  • 2014, सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री, फिल्‍म- चेन्‍नई एक्‍सप्रेस
  • 2014, इंटरटेनर ऑफ द इयर
  • 2015, वूमेन ऑफ द इयर
  • 2016, सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री, फिल्‍म- पिकू

अगर बात करें दीपिका के वर्कफ्रंट की तो फिलहाल इनकी फिल्म छपाक रिलीज होने वाली है जिसके चलते वह अभी प्रमोशन में बिजी है। लेकिन इसी बीच दीपिका ने अपना जन्मदिन 34वां जन्मदिन एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ मनाया। यहां उन्होंने ‘शीरोज’ कैफे में 4 किलो का केक काटा। 10 जनवरी को दीपिका की फिल्म छपाक रिलीज होनी है, इसमें वह एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी का रोल प्ले कर रही हैं। दीपिका के साथ फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह भी मौजूद रहे।