नाहन में बना महिला रात्रि निवास, सुरक्षा और सुविधाओं के बेहतर इंतजाम

ख़बरें अभी तक। शहरी आजीविका मिशन आवास के तहत नाहन में एक आधुनिक रात्रि निवास 50  लाख की लागत से बनाया गया है। इस रात्रि निवास में छे  कमरे बनाये गए हैं, एक हाल भी बनया गया है। रात्रि निवास में सीसीटीवी कैमरों का साथ महिला प्रबंधक एवं महिला कर्मचारी की ही नियुक्ति की गयी है। इस भवन में बीपीएल  महिलाओं को 50 औऱ अन्यों को 100 रुपए अदा करने होंगे। इसके बनने से महिलाओं को लाभ मिलेगा औऱ वो इसका लाभ उठा पाएंगी। रात्रि निवास की देखभाल नगर परिषद नाहन करेगी।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बतायाकि NULM राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत यह महिला रात्रि निवास बनाया गया है और इसका पूरा प्रबंधन नगर परिषद के महिला कर्मचारियों द्वारा किया जायेगा। निवास में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी गयी है। इसके बनने से महिलाओं को बहुत लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि नाहन में यह पहला महिला रात्रि निवास बनाया गया है। जिसमे पूरा संचालन भी महिलाओं द्वारा ही किया जा रहा है। केंद्र सरकार व् प्रदेश सरकार कीसहायता से बने इस भवन के बनने से महिलाओं को बहुत लाभ मिलेगा।