ऊना: CAA के समर्थन में समाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने की रैली

ख़बरें अभी तक। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आज ऊना में विशाल रैली का आयोजन किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले आयोजित इस रैली में जिला ऊना की 26 समाजिक, धार्मिक और राष्ट्रवादी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इंदिरा मैदान से शुरू होकर यह रैली ऊना के एमसी पार्क में सम्पन्न हुई। रैली के दौरान विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। वहीं इस बिल का विरोध करने वालो को पहले कानून की जानकारी लेने का आह्वान किया।

विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले आज ऊना में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में विशाल रैली निकाली गई। ऊना में आयोजित इस रैली को जिला ऊना की 26 समाजिक, धार्मिक और राष्ट्रवादी संस्थाओं के अलावा करीब 200 युवा और महिला क्लबों ने भी अपना समर्थन दिया। ऊना के इंदिरा मैदान से शुरू हुई यह रैली ऊना-नंगल रोड़ से होते हुए एमसी पार्क में सम्पन्न हुई। रैली के दौरान विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता ने गाड़ियों, बाइकों के साथ साथ पैदल मार्च करते हुए नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शहर में आम लोगों को भी नागरिकता संशोधन बिल के बारे जागरूक किया। वहीं रैली के बाद एमसी पार्क में जनसभा भी आयोजित की गई जिसमें विभिन्न संस्थाओं के मुखियाओं ने नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में अपने विचार रखे। रैली में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कानून का विरोध करने वालों को विरोध से पहले बिल की पूरी वास्तिवकता जानने का आह्वान किया।