कांग्रेस ने 135वें स्थापना दिवस पर शुरू किया ‘देश बचाओ संविधान बचाओ अभियान’

खबरें अभी तक। कांग्रेस पार्टी ने देश भर में अपने 135वें स्थापना दिवस पर ‘देश बचाओ संविधान बचाओ अभियान’ शुरू किया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भी शिमला में एक रैली निकाली। इससे पहले सभी कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने जुटे और उनकी प्रतिमा के सामने पुष्प भेंट किए। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी इस मौके पर रिज मैदान पर पहुंचे और महात्मा गांधी को पुष्पांजली दी। उसके बाद कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय तक रैली निकाली।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। जिसके नेताओं ने देश के लिए अपने बलिदान दिए देश की आज़ादी में अपनी अहम भूमिका अदा की। आज भारत विकास की राह में है, इसके पीछे कांग्रेस पार्टी के नेताओं का त्याग और बलिदान ही है।

कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि आज देश विकट परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। नागरिकता संसोधन बिल को लाने की जरूरत नहीं थी। भाजपा देश को तोड़ने की कोशिश कर रही है देश की एकता और अखंडता को खतरा पैदा हो गया है। देश में मंहगाई आसमान छू रही है। उसकी चिंता न कर सरकार नागरिकता संसोधन जैसे बिल लाकर मूल समस्याओं से ध्यान भड़काने की कोशिश सरकार कर रही है।