हिमाचल प्रदेश की कार्यसमिति बैठक आज पीटरहॉफ में होगी सम्पन्न

खबरें अभी तक। भाजपा हिमाचल प्रदेश की कार्यसमिति बैठक आज पीटरहॉफ शिमला में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सरकार के प्रगतिशील 2 साल के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 1 जनवरी से 15 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर जन जागरण अभियान चलाएगी। इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 500000 परिवारों से संपर्क करेंगे और देश में भारतीय जनता पार्टी तीन करोड़ परिवारों से संपर्क करने जा रही है।

उन्होंने बताया की भाजपा अनेक प्रकार के संवाद कार्यक्रम चलाएगी जिसमें हर मंडल पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर पहुंचाया जाएगा। इस संदर्भ में भाजपा पत्रक आवंटन करेगी। उन्होंने बताया भाजपा सोशल मीडिया पर भी नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर एक विशेष अभियान चलाएगी ।

उन्होंने कहा नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं, उन्होंने कहा भाजपा के कार्यों को देखकर कांग्रेस और देश के टुकड़े टुकड़े गैंग को परेशानी हो रही है और अरविंद केजरीवाल ममता बनर्जी लालू प्रसाद और मुलायम जैसे नेता इन लोगों को संरक्षण देते हैं, उन्होंने कहा जब कश्मीर से 500000 लोगों को निकाला गया था तो यह लोग कहां थे।