खबरें अभी तक। बॉलीवुड के भाईजान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिन उनकी बहन अर्पिता ने भाईजान को बेहद बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि अर्पिता खान शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। जी हां, अर्पिता और आयुष शर्मा के घर नन्ही परी आई है। खास बात तो ये है कि आयुष और अर्पिता ने ये फैसला सोच-समझकर लिया था, क्योंकि वह सलमान खान के बर्थडे के दिन ही अपने बेबी को जन्म देना चाहते थे।
बात ये है कि डॉक्टर ने अर्पिता को 27 दिसंबर की ही डिलीवरी डेट दी थी, यानी सलमान के बर्थडे के दिन ही उनका दूसरा बच्चा भी दुनिया में आने वाला था। इस स्थिति में अर्पिता और आयुष ने इसी दिन ऑपरेशन से बच्चा पैदा करने का फैसला लिया था।