सोनीपत में युवक पर बदमाशों ने तेजधार हथियार से किया हमला, हालत नाजुक

ख़बरें अभी तक। सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुंलद है। बदमाश दिन- दहाड़े बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। मामला सोनीपत के बावा तराना रोड़ का है। यहां पर बदमाशों ने युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जबकि हमले में घायल युवक का रोहतक के पीजीआई में उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक इस हमले में घायल युवक की पहचान महेश के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि महेश पर कुछ बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। महेश पर हमला करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। वहीं घायल महेश को तुरंत रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। महेश की हालत नाजुक बतायी जा रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।