जानिए सूर्य ग्रहण पर किन बातों का रखना चाहिए खास ध्यान

ख़बरें अभी तक। भारत में गुरुवार को साल का आखिरी सूर्यग्रहण सुबह करीब 8 बजे शुरू हो गया है। सूर्य ग्रहण का असर दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगा। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में पूजा पाठ किए जा रहे है। साथ ही लोग ग्रहण वाले सूरज को देखने के लिए भी उत्साहित हैं।

पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं है, इस बार चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाएगा और चारों तरफ एक रिंग दिखाई देगी इसको रिंग ऑफ फायर नाम दिया गया है। ये ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में होगा। बताया जा रहा है कि इस ग्रहण के कारण एक विशेष योग बन रहा है। इससे पहले साल में 6 जनवरी और 2 जुलाई को सूर्यग्रहण हुआ था।

जानकारी के मुताबिक 5 घंटे 36 मिनट तक दुनिया भर में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। सबसे पहले ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक सुबह सात बजकर 59 मिनट पर होगी। लेकिन ये ग्रहण अरब सागर के बीच से ही दिखाई देगा। दुनिया में ये सूर्य ग्रहण सबसे पहले भारत की धरती से दिखना शुरू होगा।

भारतीय समय के मुताबिक दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर सूर्य ग्रहण समाप्त होगा। इस वक्त ग्रहण उत्तरी प्रशांत महासागर के बीच से दिखाई देगा। भारत के अलावा ये पूर्वी यूरोप, उत्तरी-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में भी देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण पर इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए……

– सूर्य ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्रों का जाप करना चाहिए.

– गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.

– सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए

– ग्रहण के बाद नकारात्मक किरणों के असर से बचने के लिए नहाना चाहिए

– सूर्य ग्रहण के बाद जो लोग दान कर सकते हैं उन्हें दान करना चाहिए

– घर और मंदिर को अच्छे तरह से साफ करना चाहिए

– खाने पीने की चीजों को खुले में नहीं रखना चाहिए.

सूर्य ग्रहण देखने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और उन्हें सुरक्षित उपकरणों और उचित तकनीकों का उपयोग करना चाहिए। सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखना सही नहीं माना जाता है।