Solar Eclipse 2019: जानिए सूर्य ग्रहण के दैरान क्या खाएं क्या नहीं

ख़बरें अभी तक। वर्ष 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण गुरुवार सुबह 8.17 से लग गया है। हर वर्ष ग्रहण के समय बहुत से नियम होते है जिससे इंसान को निभाना होता है। जैसे इस वक्त क्या खाना चाहिए क्या नहीं। वैसे तो भारत में पारंपरिक मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए और ना ही खाना पकाना चाहिए। लेकिन अगर भूख लग ही जाए और कुछ खाना पड़े तो क्या करें?

कोई भी ऐसा खाद्य पदार्थ जो हमारे शरीर के तापमान को बढ़ा देता है और जिसे पचाना शरीर के लिए मुश्किल होता है उनका सेवन ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए वरना डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें और बीमारियां हो सकती हैं। लिहाजा डीप फ्राइड और ऑइली फूड से परहेज करें।

पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार नॉन वेजिटेरियन फूड शरीर के तापमान को बढ़ा देता है क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और शरीर के लिए इन्हें डाइजेस्ट करना मुश्किल हो जाता है। लिहाजा जो लोग पहले से बीमार हैं उन्हें तो अंडा और मीट से ग्रहण के दौरान दूर ही रहना चाहिए।

वैसे तो ग्रहण के दौरान पानी पीने की भी मनाही रहती है। लेकिन अगर प्यास बर्दाश्त न हो रही तो पानी पी सकते हैं लेकिन वैसा पानी न पिएं जो काफी देर पहले से बिना ढके हुए खुला रखा हो। ग्रहण के दौरान होने वाले कॉस्मिक चेंज की वजह से पानी में भी रिऐक्शन हो सकता है। इसलिए अगर पीना ही हो तो ढका हुआ पानी पिएं।