Bigg Boss 13:देवोलीना की शो में नही होगी वापसी,विकास गुप्ता हो जाएंगे घर से बाहर

खबरें अभी तक। बिग-बॉस 13 में जितने ट्वीस्ट देखने को मिले है,उतने अबतक के किसी भी सीजन में नही मिले है। चाहे इस सीजन में हुए झगड़े की बात की जाए या फिर शो में हुई वाइल्ड कार्ड एन्ट्री की। सभी में कुछ ना कुछ नया दर्शकों के लिए परोसा गया है। अब हाल ही में बि-बॉस हाउस से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। खबर ये है कि इस हफ्ते शो में से ‘बिग बॉ 11’ के कंटेस्टेंट रह चुके विकास गुप्ता बाहर हो जाएंगे। चलो ये तो ठीक है।

लेकिन शॉकिंग न्यूज तो ये है कि चूंकि विकास गुप्ता ने शो में एन्ट्री देवोलीना की जगह ली थी। क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नही थी,जिस कारण से डॉक्टर ने उन्हें आराम करने के लिए बोला था। लेकिन अब बात ये है कि शो से विकास गुप्ता बाहर तो होंगे पर देवोलीना की एन्ट्री नही होगी। इसका कारण ये है कि अभी तक वह पूरी तरह से ठीक नही हो पायी है। जिससे डॉक्टर्स ने उन्हें अभी आराम करने की सलाह दी है।

वहीं आपको बता देते है घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कंटेस्टेंट के नाम- वो हैं आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान और शेफाली बग्गा। बता दें कि आरती को छोड़कर विशाल, मधुरिमा, अरहान और शेफाली ने घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है।