अनिल कपूर का आज 63वां जन्मदिन,जानें कैसा रहा अब-तक उनका फिल्मी सफर

खबरें अभी तक। बॉलीवुड के लखन यानि अनिल कपूर आज अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। बता दें कि अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 में मुंबई में हुआ था। फिटनेस के मामले में बेस्ट ये अभिनेता आज भी यंग मैन से कम नही लगते है। वहीं आपको बता दें अनिल अब तक 100 ले ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके है। बॉलीवुड की ये जर्नी अनिल कपूर की अब भी जारी है।

अगर बात करें अनिल कपूर के फिल्मी करियर का शुरूआत को लेकर तो इनकी पहली फिल्म थी ‘हमारे तुम्हारे’ जो कि 1979 में आई थी, इस फिल्म में अनिल ने सहायक अभिनेता के तौर पर भूमिका निभाई थी। अनिल कपूर ने कुछ समय बाद टॉलीवुड में अभिनय करने की कोशिश की और तेलुगू फ़िल्म ‘वम्सावृक्षं’ और मणिरत्नम की पहली कन्नड़ फ़िल्म ‘पल्लवी अनुपल्लवी’ भी की। वहीं इसके कुछ समय बाद उन्होंने यश चोपड़ा की ‘मशाल’ में बेहतरीन प्रदर्शन किया जहां उन्होंने दिलीप कुमार के साथ अभिनय का मौका मिला। अनिल की ये जर्नी यहीं नही रूकी बल्कि ‘मेरी जंग’, ‘कर्मा’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘तेज़ाब’, ‘राम लखन’ जैसी फ़िल्में कीं जिसके बाद इन्होनें ऊचाईयों को छूना शुरू कर दिया।

अनिल कपूर का बैकग्राउड की फिल्म इंट्रस्टीज से जुड़ा हुआ है। इस बीच आपको बता दें कि इनके पिता सुरेन्द्र कपूर लोकप्रिय फिल्म निर्माता थे।वहीं बोनी कपूर जो कि एक प्रसिद्ध निर्माता है,उनके बड़े भाई है,तो संजय कपूर एक अच्छे अभिनेता है,जो कि उनके छोटे भाई है। वहीं खुद अनिल कपूर की भी एक फैमिली है जिसमें उनकी पत्नी सुनीता कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन व उनकी दो बेटी भी है। वहीं आपको बता दें कि अनिल कपूर एक जानें-मानें अभिनेता है। अगर बात करें अनिल कपूर के हालिया प्रोजेक्ट की तो वह आने वाले समय में मलंग और मुंबई सागा में नजर आने वाले है।