हाईकमान ने चाहा तो बीजेपी के टिकट पर लड़ूगा अगला चुनाव- रणजीत सिंह चौटाला

ख़बरें अभी तक।  हरियाणा विधानसभा चुनावों में रानियां से निर्दलीय चुनाव लड़ कर कैबिनेट में नवनियुक्त मंत्री बने रणजीत सिंह चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। रणजीत सिंह चौटाला ने बीजेपी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए कहा कि अगर हाईकमान ने चाहा तो अगला चुनाव वो बीजेपी की टिकट पर लड़ेंगे।

रणजीत सिंह चौटाला ने यह बात बीते शनिवार को आयोजित अपने एक कार्यक्रम में कही है। बता दें कि पिछले काफी समय से कांग्रेस में रहे रणजीत सिंह चौटाला को विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने रानियां विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया। इसी से खफा होकर रणजीत सिंह चौटाला ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीतकर विधानसभा पहुंचे। वर्तमान में रणजीत सिंह चौटाला हरियाणा कैबिनेट के मंत्री है। उन्हें बिजली, जेल समेत कई मंत्रालय दिए गए है।