उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड,यातायात सेवाएं हुई बधित

खबरें अभी तक। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के कारण जहां घर में बंद रहने को मजबूर हो रहे लोग तो इस बीच दिल्ली-एनसीआर शुक्रवार सुबह घने कोहरे में घिरा रहा। इसका सीधा असर रेल, सड़क और हवाई यातायात पर पड़ा। दृश्यता काफी कम होने के कारण दिल्ली में 750 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं तो वहीं 100 ट्रेन देरी से चल रही हैं। बता दें कि आईजीआई एयरपोर्ट पर 19 फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। सात ही घने कोहरे के कारण  सड़कों पर सुबह के समय वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए। इतना ही नही बल्कि शाम होने के साथ-साथ कोहरा कम होने की बजाए कोहरा घना होता गया। वहीं अगर बात करें शनिवार की तो मौसम विभाग ने हल्की बारिश और कोहरा बढ़ने के साथ तापमान में और कमी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की मानें तो  हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी हुई। वहीं शुक्रवार सुबह दिल्ली में हवा में नमी 100 फीसदी तक पहुंच गई, और तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिसके कारण से घना कोहरा छाता गया। सुबह करीब 5:30 बजे पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य हो गई थी। 8:30 बजे पालम की दृश्यता करीब 50 मीटर और सफदरजंग में 100 मीटर थी। दिन चढ़ने के साथ इसमें थोड़ा सुधार नजर आया।

वहीं एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि दृश्यता कम होने से देश के अलग-अलग हिस्सों में जाने वाली 11 फ्लाइट और दिल्ली पहुंचने वाली 8 फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं। मौसम खुलने के बाद ही सेवाएं सामान्य हो पाएंगी। वहीं ट्रेनें दो से पांच घंटे की देरी से पहुंच रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 कम 17.5 डिग्री सेल्सियस था।

नोएडा की हवा सबसे खराबदिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण स्तर शुक्रवार को फिर गंभीर स्तर पर पहुंचता गया। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 432 पर था। एनसीआर में नोएडा सबसे प्रदूषित रहा। इसका एक्यूआई 463 दर्ज किया गया। गाजियाबाद का एक्यूआई 444 पर था।

वहीं ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में एक्यूआई 427, 420 व 306 रहा। सीपीसीबी की मानें तो नमी और हवा की रफ्तार भी दस किमी प्रतिघंटा से नीचे रही। मिक्सिंग हाइट भी दो किमी पर थी। इनके मिलेजुले असर से प्रदूषण टिका रहा। शनिवार और रविवार को एक्यूआई में सुधार की संभावना जताई जा रही है।