नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में एक प्रदर्शनकारी की मौत

ख़बरें अभी तक। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध जारी है। देशभर के अलग- अलग राज्यों में लोग सड़कों पर उतरकर नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच हिंसक झड़प में घायल हुए एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी युवक के पेट में गोली लगी थी। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी यह नहीं पुष्टि नहीं हो पाई है कि मौत किसकी फायरिंग से हुई है।

मारे गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद वकील के तौर पर हुई है।  हुसैनाबाद में बवाल के दौरान चली गोली में उसकी मौत हुई। युवक सज्जाद बाग का रहने वाला था। इसी हमले में रंजीत सिंह नाम के पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। रंजीत सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसा देखने को मिली। लखनऊ में कई जगहों पर आगजनी, पुलिस पर पथराव हुआ।