दिल्ली में 109 जगहों पर फ्री Wi-Fi शुरु, करीब 200 MBPS की मिलेगी स्पीड

खबरें अभी तक। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी फ्री स्कीमों के पिटारे से अब राजधानी दिल्ली में फ्री वाईफाई इंस्टॉल किए जाने की घोषणा की है. केजरीवाल ने कहा कि हर सप्ताह 500 हॉटस्पॉट इंस्टॉल किए जाएंगे. दिल्ली के बस स्टैंडों में 4000 हॉटस्पॉट औऱ बाजारों, पार्कों और आरडब्ल्यूए एरिया में 7 हजार हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे जबकि हर विधानसभा में 100-100 हॉटस्पॉट लगाए जाने की योजना है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में 109 जगहों पर फ्री वाईफाई सेवा का उद्घाटन किया। इन 109 जगहों पर हॉटस्पॉट लगाए जा चुके हैं। दिल्ली दुनिया का पहला शहर बन गया है, जहां सरकार की तरफ से फ्री वाईफाई की सुविधा दी जा रही है। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 4 हजार बस स्टॉप पर हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे।

इसके अलावा 7 हजार अन्य जगहों पर भी हॉटस्पॉट लगाने की तैयारी की जा रही है। हॉटस्पॉट के जरिए करीब 200 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। पहले चरण में 10 विधानसभा क्षेत्र में इन 109 हॉटस्पॉट को इंस्टॉल किया गया है। अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि वह हर विधानसभा में 100-100 हॉटस्पॉट लगाएंगे। जानिए उन जगहों की लिस्ट के बारे में जहां फ्री वाईफाई की सुविधा शुरू हो गई है।

दिल्ली में फ्री Wi-fi

नई दिल्ली                       ग्रेटर कैलाश

मंडी हाउस                       दीपाली एंक्लेव

आईटीओ                         सरस्वती विहार

सराय काले खान                  पीतम पुरा

काली बाड़ी                        रोहिणी

राजा बाज़ार                       कश्मीरी गेट

नंद नगरी                         बस अड्डा

सीमा पुरी                         रेलवे स्टेशन

ज्वाला नगर                       प्राईवेट और सरकारी अस्पताल

कीर्ती नगर                        बेगम पुर

महिंद्रा पार्क                       जहांगीर पुरी

मालवीय नगर                 मॉल और सुपर मार्केट

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि 23 दिसंबर तक 600 और 30 दिसंबर तक 1100 हॉटस्पॉट लग जाएंगे। 6 महीने के अंदर 11 हजार हॉटस्पॉट पूरी दिल्ली में लग जाएंगे। हर 500 मीटर पर लोगों को एक वाईफाई कनेक्शन मिलेगा। अभी शुरुआत में हर आधे किलोमीटर में यह सुविधा मिलेगी। हर हॉटस्पॉट का दायरा 100 मीटर का होगा। हर व्यक्ति हर महीने 15 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेगा। रोज अधिकतम 1.5 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। इसकी स्पीड 100 एमबीपीएस की होगी। कुछ जगहों पर 200 एमबीपीएस की भी स्पीड मिलेगी। एक हॉटस्पॉट पर 150 से 200 लोग इंटरनेट से कनेक्ट हो सकेंगे।