आज भी इन राज्यों में CAA के विरोध में जारी रहेगा प्रदर्शन,लखनऊ में स्थिति तनावपुर्ण

खबरें अभी तक। नागरिकता संसोधन कानून के विरोध के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते प्रदर्शन जारी रह सकते है। जामिया मिलिया इस्लामिया में जुमे की नमाज के बाद दोपहर 2 प्रदर्शन होने की पूरी संभावना है।  गुरुवार को यूपी की राजधानी लखनऊ, कर्नाटक के मंगलुरू, गुजरात के अहमदाबाद, मुंबई समेत देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए।

बता दें कि लखनऊ के कई हिस्सों में गुरुवार को काफी रोष भरा माहौल रहा। विशेष तौर पर पुराने लखनऊ के मुस्लिम बहुल इलाकों में तनाव ज्यादा देखने को मिला। कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। साथ ही कई वाहनों को आग के हवाले कर उन्हें जला दिया। दूसरी ओर पुराने लखनऊ के मदेयगंज इलाके में भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को आंसूगैस के गोले तक दागने पडे़। हिसंक प्रदर्शन की वजह से लखनऊ में दो दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सर्विस को बंद कर दिया गया है।

वहीं गुजरात के अहमदाबाद में भी गुरुवार को विरोध प्रदर्शन हुए। अभी वहां भी तनाव बना हुआ है। लेकिन स्थिति नियंत्रण मे बताई जा रही है। नागरिकता कानून के विरोध में गुरुवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन हआ, जिसमें फरहान अख्तर से लेकर हुमा कुरैशी और सुशांत सिंह जैसे कई फिल्म स्टार्स एक साथ नजर आए। लेकिन वहीं अन्य प्रदर्शन के मुकाबले ये प्रदर्शऩ पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा।

वहीं खबर के मुताबिक नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आज भी जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रदर्शन जारी रहने वाला है। आज प्रदर्शन जामिया मिलिया इस्लामिया में जुमे की नमाज के बाद दोपहर 2 बजे से प्रदर्शन शुरू होगा। जिसमें बड़ी तादाद में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र और कई अन्य संगठन भी शामिल होंगे। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में ऐतिहासिक जामा मस्जिद पर एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके विरोध में दोपहर 1 बजे जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर भी शामिल होंगे।