कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली,बर्फीली हवाओं से हाल हुआ बेहाल

खबरें अभी तक। बफीर्ली हवाओं और कोहरे ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को घरों में बंद रहने को मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन सर्दी और सताने वाली। वहीं शुक्रवार रात या शनिवार सुबह बूंदाबांदी के भी आसार है। वहीं, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में शुक्रवार को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। वहीं हिमाचल के रोहतांग दर्रे समेत पहाड़ों पर कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी भी हुई। मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर से पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट देखने को मिलने की संभावना है।

दिल्ली में सबसे सर्द सुबह- अगर बात करें दिल्ली की तो गुरुवार सुबह तापमान गिरकर 5.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली के लिए यह मौसम की सबसे ठंडी सुबह में से एक रही। वहीं, अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। बता दें कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से भी ऐसा मौसम बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक तो  गुरुवार को ‘सीवियर कोल्ड डे’ की श्रेणी में रखा गया है। सामान्य से काफी कम तापमान दर्ज होने पर ऐसा होता है। वहीं दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। पालम केंद्र में दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार की सुबह भी ऐसा ही घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

अगले चौबीस घंटे का मौसम-

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे कंडीशंस जारी रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है और कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर मध्य प्रदेश के आसपास के हिस्सों में भी कोल्ड डे कंडीशंस बनी रहेगी।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने की संभावना है। साथ ही, भारी बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता है।

अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम और नागालैंड में हल्की बारिश होने की संभावना है। सहत ही तमिलनाडु और आसपास के राज्यों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।