युवा कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

खबरें अभी तक। युवा काँग्रेस मसूरी ने शहीद स्थल झूलाघर पर देश में लगातार बढ़ रही महगाई को देखते हुए गैस सिलेंडर ओर गले मे प्याज की माला दाल कर नारे बाजी करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

इस मौके पर युवा काँग्रेस मसूरी के वसीम खान ने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज बेरोजगारी अपनी चरमसीमा पर पहुँच गई है। युवा डिग्री लेने के बाद बेरोजगार घूम रहे हैं। 2016 में मोदी ने 2युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन आज स्थिति ये है कि देश मे 4 से 5 करोड़ युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।मंहगाई के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं।प्याज 140,से 200 रुपये किलो बिक रही है, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है।

लेकिन मोदी सरकार इस सब से बेखबर हैं। देश मे महिलाओं पर अत्याचार अपराध का गिराफ़ बढ़ रहा है। महिलायें कहीं भी सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है। भाजपा के नेता ही महिलाओं के साथ बलात्कार कर रहे हैं। मोदी सरकार इस सब से बेखबर देश मे अराजकता का माहौल पैदा कर रही हैं।