प्रदेश सरकार के दो साल पूरे करने पर रिज मैदान पर जश्न का आयोजन

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश सरकार को बने हुए दो साल होने वाले है जिसको लेकर रिज मैदान पर एक जश्न का कार्यक्रम भी रखा गया है। जिसमे देश के गृह मंत्री अमित शाह आएंगे और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी शिरकत करेंगे। जिसकी तैयारी सरकार जोरों शोरों से कर रही है और उसी सिलसिले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज रिज मैदान का जायजा लेने पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री सुरेश भरद्वाज सहित डीसी शिमला अमित कश्यप,एसपी शिमला ओमपति जम्वाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मुख्यमंत्री जय ठाकुर ने पूरे रिज का जायजा भी लिया और यह देखा की भीड़ को किस तरह से व्यवस्थित किया जायेगा ताकि आपात कालीन स्थिति में रिज मैदान से होकर गुजरने वाली एम्बुलेन्स को निकालने में कोई दिकत न हो

इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार 27 दिसबंर को दो साल पूरे करने जा रही है। इस दौरान ऐतिहासिक रिज मैदान पर होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर रिज का दौरा किया है और इस दौरान उन्होंने कहा कि अवसर पर देश के गृहमंत्री अमित शाह और वित और कोर्पोरेट अफेयर मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित कई नेता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा की इन दो सालो के कार्यकाल में भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में संतुलित रूप से विकास किया गया और प्रदेश के विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाओ को शुरू किया है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल पुरे भारत में पहला राज्य बनने वाला है। जहां गृहिणी योजना के तहत हर घर में गैस चुल्हा जलेगा।