उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी,सर्दी ने दिल्ली में तोड़ा पिछले 22 साल का रिकॉर्ड

खबरें अभी तक। वहीं उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिल रही है, वहीं पारा नीचे गिरने से मंगलवार को ठंड और बढ़ गई। साथ ही दिल्ली में 22 वर्षों में दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से आने वाली तेज और ठंडी हवाओं के साथ-साथ बादल छाए रहने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तेज ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए। क्योंकि अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 10 डिग्री नीचे 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1997 में, अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान 14 और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है।

वहीं अगर बात करें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी के बाद रात को तापमान में गिरावट दर्ज की गई।साथ ही हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को भूस्खलनों के चलते कई घंटों तक यातायात भी बाधित रहा। साथ ही दोनों ही क्षेत्रों में पहाड़ों से बर्फीली हवाएं चल रही हैं लेकिन सुबह सूरज निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

वहीं गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट का तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि श्रीनगर में तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में लेह सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। यहां तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।