प्रदेश में हो रही बरसात और बढ़ती ठंड गेहूं की फसल के लिए है फायदेमंद

ख़बरें अभी तक। हरियाणा में हो रही बारिश से जहां एक ओर ठंड बढ़ गई है वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे है।कुरुक्षेत्र में हो रही बरसात और बढ़ती ठंड गेहूं के फसल के लिए वरदान है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि जो मौसम प्रदेश में चल रहा है जितनी ठंड पड़ रही है और बरसात गेहूं की फसल के लिए बहुत ही फायदेमंद है। लेकिन अगर ओले पड़ते हैं तो गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वहीं कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि ज्यादा ओले सरसों और आलू की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।प्रदेश के जिन हिस्सों में ओलावृष्टि हो रही है वहां सरसों और आलू की फसल को नुकसान होगी ही इसके साथ ही अधिक ओलावृष्टि गेहूं की फसल को भी हानि पहुंचा सकते हैं। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस मौसम में जो बरसात हो रही है इसमें न्यूट्रिशन कंटेंट गेहूं की फसल के लिए बहुत ही फायदेमंद है।