फोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी पर गैस सिलेंडर से किया हमला

ख़बरें अभी तक। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को बस इसलिए मार डाला क्योंकि वह फोन पर ज्यादा बात करती थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर गैस सिलेंडर से सिर पर हमला कर दिया।

वहीं सिर पर वार करने की वजह से महिला खून से लथपथ हो गई। ज्यादा खून बहने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जब लोगों ने महिला की लाश देखी तो इलाके में हंगामा हो गया। हंगामे को देख पति घबरा गया और आरोपी ने तुरंत थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। यह घटना शहर के राजा तालाब इलाके की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजा तालाब इलाके में एक दंपति रहते थे। तकरीबन चार पहले ही उनकी शादी हुई थी। लेकिन कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद होने लगा। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इस वजह से आए दिन दोनों के बीच झगड़े होने लगे। बताया जा रहा है कि मृतिका गुरुवार रात फोन पर किसी से बात कर रही थी।

पति ने काफी देर तक फोन पर बात करने को लेकर पत्नी से झगड़ा किया दोनों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने घर पर रखे गैस सिलेंडर से अपने पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस जानलेवा हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी सिविल लाइन थाने पहुंचा।

जहां पुलिस को आरोपी ने पूरी वारदात बताई तो सब हैरान रह गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर भी पहुंच गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वारदात की जगह से पुलिस सबूत भी इक्ट्ठा कर रही है। वहीं सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।