14 दिसंबर को सोनिया गांधी के नेतृत्व में होगी विशाल रैली

खबरें अभी तक। 14 दिसंबर को दिल्ली में सोनिया गांधी के नेतृत्व में एक विशाल रैली होने जा रही, जिसको लेकर कांग्रेसी बेहद उत्साहित नजर आ रहे है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ होने वाली इस रैली में उत्तराखंड कांग्रेस ने भी बड़ी संख्या में जाने की तैयारियां पूरी कर ली है।

उत्तराखंड से करीब 8 से 10 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि रैली में उत्तराखंड से करीब 8 से 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे इसके लिए सभी व्यवस्था दुरुस्त कर ली है। सभी जिलों में कार्यकर्ताओं को रैली के लिए कह दिया गया है। केंद्र की बीजेपी सरकार और राज्य की बीजेपी सरकार दोनों ही जन विरोधी नीतियों अपना रही है इसलिए लोग बढ़ चढ़ कर इस रैली में हिस्सा लेने जा रहे है।