बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में शहीद हुए ITBP के जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

ख़बरें अभी तक। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में तीन दिन पूर्व आईटीबीपी के 6 जवान किसी बात को लेकर फायरिंग में  शहीद हुए थे। इस घटना में एक जवान पंजाब प्रांत और एक जवान हिमाचल से भी शामिल  जवान भी था। जिनमें से हिमाचल प्रदेश बिलासपुर जिले के निवासी हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ठाकुर भी शहीद हुए थे। आज सुबह प्रातःकाल शहीद जवान महेंद्र सिंह ठाकुर की पार्थिक देह उनके पैतृक गांव छत -संडियार में पहुंची।

आईटीबीपी के शहीद जवान महेंद्र सिंह की अंत्येष्टि राजकीय सम्मानपूर्वक उनके पैतृक गांव जिला बिलासपुर के छत-सांडियार में हुई। शहीद जवान महेंद्र सिंह के बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों ने आसमान में हवाई फायर कर शहीद जवान महेंद्र सिंह ठाकुर को  सलामी दी। इस अवसर घुमारवीं विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र गर्ग , डी सी बिलासपुर राजेश्वर गोयल ,एसपी साक्षी वर्मा ,भारी संख्या में स्थानीय जनता ने नम आँखों से दी शहीद जवान महेंद्र सिंह की पार्थिव देह को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनि श्रद्धांजलि दी।