नालागढ़ में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन से टकराई कार, एक घायल

ख़बरें अभी तक। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में आए दिन सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं और थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला नालागढ़ के पीर स्थान गांव का है जहां पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पहले तो नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मौके का जायजा लेकर मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। पीजीआई चंडीगढ़ में अभी भी कार चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।