बर्फबारी के बीच भी फीका नहीं पड़ा बरातियों का उत्साह, बर्फबारी के बीच ही विदा हुई दुल्हन

ख़बरें अभी तक। पहाड़ी इलाको में इस समय बर्फबारी हो रही है। बावजूद इसके लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। चमोली जिले के परसारी गांव और नीती घाटी के गांवों से ऐसे कुछ शादियों के वीडियो आ रहें हैं जिसमें बाराती भारी बर्फबारी के बीच शादी में डांस कर रहे है और बर्फ़बारी के बीच ही दुल्हन को विदा कर कर के ले जा रहे है।

जोशीमठ विकासखंड के सुदूर नीती घाटी और परसारी गांव में एक बारात जैसे ही घर से निकली बर्फबारी शुरू हो गई। पूरे दिन लगातार बर्फबारी हुई लेकिन शादी के जश्न में बारातियों का उत्साह देखते बन रहा था। एक तरफ बर्फबारी तो दूसरी तरफ वहीं बारातियों का डांस जिसने इस सर्द माहौल को खुशनुमा बना दिया। बर्फ़बारी इस कदर हो रही थी कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी।

जिसके कारण दूल्हे को दुल्हन और बारातियों के साथ बर्फबारी के बीच ही विदा होना पड़ा। लेकिन शून्य डिग्री तापमान के बीच उत्साह ऐसा कि बर्फबारी में बाराती हो या घराती सभी शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थे। बर्फबारी के बीच जैसे ही बारात वापस पहुंची तो दुल्हन के स्वागत के लिए ग्रामीण बर्फबारी के बीच जमकर नाचते रहे। उत्साह ऐसा कि नाचते नाचते लोगों पर भी बर्फ जमनी शुरू हो गयी ठंड का एहसास मानो खुशी में बदल गया हो।