नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त हुई मंडी पुलिस

ख़बरें अभी तक: मंडी जिला में टू व्हीलर के बाद थ्री व्हीलर पर मंडी पुलिस सख्त हो गई है। एमवी एक्ट की अनदेखी करने वालों से मंडी पुलिस सख्ती निपट रही है। टू व्हीलर में सवारी के हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के बाद अब थ्री व्हीलर चालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। बिना वर्दी ऑटो चलाने व ओवरलोड़िंग करने वालों की अब खैर नहीं है। टू व्हीलर के साथ अब थ्री व्हीलर पर मंडी पुलिस का फोकस है। बिना वर्दी ऑटो चलाने वालों के लिए अब पुलिस चालान काट रही है। जिससे चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

रोजाना सुबह ट्रैफिक पुलिस टू व्हीलर के साथ ऑटो को भी रोककर जांच पड़ताल कर रही है। ऑटो चालकों के वर्दी पहनने, ओवरलोड़िंग, दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। एएसपी मंडी पुनीत रघु ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस एमवी एक्ट की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सभी से अपील है कि टू व्हीलर चलाती बार हेलमेट पहने, कार चलाती बार सीट बेल्ट जरूर बांधे। सभी चालक नियमों का पालन करें। यह आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है।