रोहतक से भाजपा के सांसद अरविंद शर्मा का हुड्डा पर कटाक्ष

खबरें अभी तक। रोहतक से सांसद अरविन्द शर्मा ने हुड्डा पर टिप्पणी करते हुए बड़ा हमला किया उनका कहना है कि राजनितिक चर्चा में रहने के लिए हुड्डा परिवार अनाब सनाब ब्यानबाजी करते रहते है। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा का बचाव करते हुए कहा कि साध्वी प्रज्ञा महात्मा गांधी के खिलाफ नहीं थी ओर ये सारा मामला अब साफ हो चूका हैं। अरविन्द शर्मा आज रोहतक में थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा के दिल्ली के राजधानी वाले ब्यान पर रोहतक से सांसद अरविन्द शर्मा ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि हुड्डा परिवार को टिप्पणी करना इसलिए जरुरी है क्योंकि वो चर्चा में रहने के लिए ऐसा करते है। उन्होंने कहा कि अगर हुड्डा टिप्पणी नहीं करेगें तो उनका राजनितिक में उनकी पुछ नहीं को होगी। इसलिए हुड्डा परिवार टिप्पणी करता रहता है। देश में छाई आर्थिक मंदी को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक मंदी से उभरने के लिए बेहतर कदम उठा रहीं ओर उम्मीद है, जल्द हि इस समस्या का समाधान हो जाएगा। अरविन्द शर्मा आज रोहतक में फुटवियर डिजाइन एण्ड डेवनपमेन्ट इंस्टिट्यूट में एक कार्यक्रम में शिकरत करने पहुचे थे।

सांसद अरविन्द शर्मा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर दी सफाई देते हुए कहा कि अब सारा मामला साफ हो चुका है।उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा राष्ट्रपिता महात्मा गाधी के खिलाफ नहीं थी ओर उन्होंने ऐसी कोइ टिप्पनी नहीं कि।