कारों में हुई पूरे 10 लाख तक की बढ़ोत्तरी

खबरें अभी तक। लग्जरी कारलग्जरी कार की चाहत रखने वाले लोगों को अपना सपना पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। आम बजट 2018 के बाद हाई एंड कार, मोटरसाइकिल के अलावा इंपोर्टेड स्मार्टफोन और टीवी की कीमत भी बढ़ा जाएगी। दरअसल, बजट में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई है, जिससे विदेश से इंपोर्ट होकर भारत में बिकने वाले स्मार्टफोन, ओएलईडी टीवी, एलसीडी और एलईडी की कीमत बढ़ जाएगी।

लग्जरी कार निर्माता कंपनियां ऑडी, बीएमडब्लू की कारों की कीमत 1.5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक बढ़ा जाएगी। अरुण जेटली ने देश में असेबल होने वाली कारों पर टैक्स 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। इसके साथ वित्तमंत्री ने इंपोर्टेड प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी अतिरिक्त सोशल वेलफेयर चार्ज बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं किन कारों की कीमत में कितना इजाफा हुआ…

कार                     मौजूदा कीमत        इजाफा

हुंडई क्रेटा               9.3 लाख             7 हजार
हुंडई इलैंट्रा             13.3 लाख           70 हजार
ऑडी ए3                32 लाख             1.5 लाख
मर्सिडीज सीएलए     35 लाख             1.2 लाख
ऑडी क्यू 7              71 लाख             7 लाख
मर्सिडीज एस क्लास   1.2 करोड़          5 लाख
ऑडी आर8              2.6 करोड़         10 लाख

मोटरसाइकिल
ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन          7.1 लाख        30 हजार
ट्रायम्फ टाइगर 1200     21 लाख        1 लाख

आम बजट के बाद ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने कहा, ‘बजट बहुत निराशाजनक है और हमारी क्षमता को भी प्रभावित करेगा। इससे भारत में हमारी रोजगार वृद्धि की कोशिश और निवेश पर भी प्रभाव पड़ेगा।’