लाहौल घाटी में मौसम ने बदली करवट, लोगों का जनजीवन हुआ अस्थ व्यस्थ

खबरें अभी तक। लाहौल घाटी में मौसम ने बदली करवट, रोहतांग दर्रे,कोकसर,सिस्सू,दारचा,योचे ,मियाड घाटी समेत घाटी के नीचले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसके चलते समूचा इलाका प्रचण्ड ठंड की जद में आ गई है। लाहौल घाटी में असामान्य जनजीवन अस्थ व्यस्थ हो गया हैँ। हिमपात व ठंड के चलते  पिछले तीन दिनों से निगम की बसों को विराम लग गया हैं। पिछले तीन दिनों से घाटी के करीब 12  बसों के रूट हिमपात व ठंड के चलते प्रभावित हुयें हैं।

ठंड का असर सड़कों में बर्फ जमने से पैदल चलने वाले राहगीरों को खासा दिक्कत पेश आ रही हैँ। विशेषकर स्कूल बच्चों व सरकारी कर्मचारियों को इससे दो चार होना पड़ रहा हैं। वहीं पेयजल आपूर्ति करने वाले पाईप भी जम गए है जिससे लोगों को पानी की समस्या भी पैदा हो रही हैं। बहारहाल देखना है कि घाटी में कब मौसम साफ होगा और ठंड से राहत मिलेगी।