उत्तरकाशी में शादी समारोह से लौट रही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 3 की मौत 7 घायल

ख़बरें अभी तक: उत्तरकाशी के भटवाड़ी में रात के समय बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और छह यात्रियों के घायल होने की खबर है। वहीं एक व्यक्ति जो कि राहत बचाव कार्य करते समय घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात भटवाड़ी के द्वारी- पाही मोटर मार्ग पर विवाह समारोह से लौट रही बोलेरो गाड़ी नंबर यूके 10 टीए 0403 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बता दें कि वाहन में 9 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई थी।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और देर रात ही पुलिस की टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरु कर दिया। बता दें कि घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो लोगों को गंभीर और अन्य सात घायलों को प्राथामिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में दो गंभीर घायलों की मौत हो गई। बाकी सात घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।