जानिए INDIA का Full Form क्या है और इसका नाम INDIA कैसे पड़ा

ख़बरें अभी तक। क्या आप जानते है INDIA का Full Form क्या होता है जैसे कि आपने सुना होगा कि INDIA का Full Form Independent Nation Democratic Intelligent Area है, लेकिन सच तो यह है कि इंडिया का कोई Full Form नहीं है, हाँ लेकिन लोगों ने INDIA के खुद ही Full Form बनाए हुए है। चलिए इसके बारे में आपको और अधिक जानकारी देते है।

एक भारतीय होने के नाते आपको पता ही होगा अपने देश भारत को कई नामों से जाना जाता है जैसे- भारत, हिंदुस्तान, इंडियन और यहां तक कि भारत को सोने का चिड़िया भी कह कर पुकारा जाता था। चाहे जिस भी नाम से हम अपने देश को पुकारें लेकिन INDIA का कोई Short Form नहीं है। Officially, भारत, हिंदुस्तान या India का कोई Full Form नहीं बनाया गया हैं।

तो चलिए अब बताते है कि भारत का नाम India कैसे पड़ा, हमारे देश में एक बहुत ही बहादुर ऋषि हुआ करते थे जिनका नाम भरत था, हो सकता है आपने इनके बारे में बचपन में स्कूल में पढ़ा हो, भारत का नाम ऋषि भरत के नाम से पड़ा है। और  भारत का नाम India कैसे पड़ा? जैसे कि आपने जाना कि ऋषि भरत के नाम से हमारे देश का नाम भारत पड़ा। हमारे देश का जो क्षेत्र है इससे हो कर दुनिया की एक बहुत ही मशहूर नदी गुजरती है।

जिसका नाम है सिन्ध नदी जिसे English में Indus River कहते हैं, सिन्ध नदी एशिया की सबसे बड़ी नदियों में से एक है इसलिए यह बहुत मशहूर है। अभी सिंध नदी पाकिस्तान की राष्ट्रीय नदी बन चुकी है लेकिन उस समय पाकिस्तान नहीं था और पाकिस्तान का समूचा क्षेत्र भी हमारे देश में ही आता था। Indus River ऋषि भरत से कहीं ज्यादा मशहूर था।

इसलिए प्राचीन ग्रीक के लोग जो भरत को नहीं जानते थे वो Indus River यानि सिंध नदी के बगल के क्षेत्र में रहने वाले लोगों जो Indus नदी के नाम के आधार पर INDOI कह कर बोलने लगे। Indoi का मतलब होता है Indus के निवासी। कुछ समय बाद, भारत का नाम Indoi से बदल कर India रख दिखा गया। बाहरी लोग हमारे देश को India के नाम से जानते हैं लेकिन हम भारत के नाम से, और India हमारे लिए भारत का अंग्रेजी शब्द बन गया है।