इमरान का झलक दिखलाजा नए अंदाज में हुआ रिलीज, देखें वीडियो

खबरें अभी तक। इमरान हाश्मी और हिमेश रेशमिया की इस जबरदस्‍त जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। जैसा की आप सभी जानते ही होंगे कि इस जोड़ी के सबसे सुपरहिट गानों में से एक रहा है ‘झलक दिखला जा’ जिसने अपनी रिलीज के साथ ही धमका मचा दिया था। ये गाना उस दौर का फेमस गाना जो हर किसी की जुबान पर था। इसी के मद्देनजर अब ये जोड़ी एक बार फिर इसी गाने को नए अंदाज में फैंस के लिए लेकर आई है।

जी हां, इमरान हाश्मी और ऋषि कपूर  की आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘द बॉडी’ का पहला गाना ‘झलक दिखला जा रीलॉड’ (Jhalak Dikhla Jaa Reloaded) रिलीज हो गया है। गाना फिर एक बार मजेदार म्‍यूजिक के साथ रिलीज किया गया है  जो आपको भी थिरकने पर मजबूर कर देगा। हिमेश रेशमिया एक बार फिर अपने इस सुपरहिट सॉन्‍ग के साथ जादू करते नजर आ रहे हैं। आप भी इस गाने को जरूर सुनिए।

चुंकि ये तो आपको मालूम ही होगा इस गाने को हिमेश रेशमिया ने ही अपनी आवाज दी है। लेकिन इस नए गाने का संगीत तनिष्‍क बाग्‍ची द्वारा दिया है। ‘द बॉडी’ फिल्‍म में इमरान हाशमी के साथ ऋषि कपूर अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्‍म 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।