उत्तराखंड: सचिवालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मनाया संविधान दिवस

ख़बरें अभी तक।  पूरे देश में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उत्तराखंड सचिवालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया और पुष्पांजलि अर्पित किया।

बता दें कि आज के दिन यानी 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है और इसी साल भारतीय संविधान को बने  70 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि आज के दिन संविधान दिवस के रूप मनाया जाता है। साथ ही संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर को याद किया जाता है और जो हमको करना है,  वह सब संविधान में वर्णन किया है। संविधान दिवस के दिन सब लोगों के लिए एक संदेश है और आने वाले हजारों वर्षों के लिए यह संदेश बना रहेगा।