फतेहाबाद शहर में जमकर हुई बारिश और ओलावृष्टि, तापमान में आई गिरावट

ख़बरें अभी तक। फतेहाबाद शहर और आसपास के गांव में आज ओलावृष्टि हुई जिसके चलते तापमान में गिरावट आ गई। वहीं इस ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने धान की कटाई अभी तक नहीं की, ओलावृष्टि के कारण उन्हें भी अच्छा खासा नुकसान हुआ है।

वहीं जिन किसानों ने कुछ दिन पहले ही गेहूं की बिजाई की है, उन्हें भी दोबारा बिजाई का खर्च उठाना पड़ेगा। इस ओलावृष्टि के चलते गेहूं और सरसों की फसल को सीधे तौर पर नुकसान हुआ है। किसानों संदीप तरड और तरसेम सिंह ने बताया कि किसान पर मौसम की मार लगातार पड़ती है। आज कोई ओलावृष्टि के कारण जिन किसानों की ओर से गेहूं की बिजाई की गई थी, उन्हें अब दोबारा बिजाई करनी होगी। ओलावृष्टि के चलते सब्जियों पर भी असर पड़ेगा। ओलावृष्टि के कारण फसल खराब हो जाने से उत्पादन कम होगा जिसका सीधा असर किसान की आय पर पडेगा।