हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र: रणबीर गंगवा को बनाया गया डिप्टी स्पीकर

ख़बरें अभी तक। चंडीगढ- 11:10AM संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र, सदन की कार्यवाही शुरू, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़े, सदन में सीएम मनोहर लाल ने पूर्व विधायक अमजत खान, शहीद सूबेदार कमलजीत सिंह, हवलदार सोमदत्त और सिपाही अमनदीप को श्रद्धांजलि दी, सदन में धर्मेंद्र हुड्डा ,किरोड़ी मल नय्यर जगदीश यादव ,बलबीर मलिक ,सुशील देशवाल और राम मेहर को भी श्रद्धांजलि दी गई। सदन में मौन धारण करके दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए शोक प्रस्ताव पारित हुआ।

11:25PM सदन में सीएम मनोहर लाल ने डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को बनाने का प्रस्ताव रखा, विधायक रणबीर गंगवा को डिप्टी स्पीकर बनाया गया, उप मुख्यमंत्री ने सीएम के प्रस्ताव का समर्थन किया, सदन में प्रस्ताव सर्व सम्मति से हुआ पास।

11:34AM रणवीर गंगवा ने विधानसभा का उपाध्यक्ष चुने जाने पर सबका धन्यावाद आभार प्रकट किया, रणवीर गंगवा ने कहा, मुझ पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी निष्ठा और निष्पक्षता से इसका निर्वहन करूंगा।गंगवा ने नलवा विधानसभा क्षेत्र की जनता का भी धन्यवाद किया, सदन में संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल गुर्जर और स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने डिप्टी स्पीकर को बधाई दी।

नेता विपक्ष हुड्डा ने चुटकी लेते हुए डिप्टी स्पीकर को बधाई देते हुए कहा मैं ये पद विपक्ष के लिए मांगता लेकिन गंगवा का नाम सुनकर चुप हो गया क्योंकि ये अच्छे आदमी है, सीएम औऱ डिप्टी सीएम ने भी डिप्टी स्पीकर को बधाई दी, सीएम ने सर्व सम्मति से डिप्टी स्पीकर चुनने पर विपक्ष समेत सभी का धन्यवाद किया।

12:19PM मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संविधान पर संकल्प पत्र पेश किया और कहा कि आज से 70 साल से पहले संविधान को मंजूरी मिली थी। दुनिया की सबसे बड़ा लोकतंत्र है भारत। सभी के लिए संविधान का पालन जरूरी है। नागरिक देश के एकता और अखण्डता के लिए काम करें। वन, जंगल, पशु और प्रकृति को बढ़ाने और सहेजने का जाम करे। आज विश्व भारत से शहनशीलता सीखना चाहता है। अब समय आ गया हूं कि देश की तरक्की कर लिए मूल अधिकारों का सही इस्तेमाल करें। बाबा साहेब के संविधान निर्माण में अहम योगदान रहा है। इसलिए उनके जनमस्थल, शिक्षा सथल पर होंगे कार्यक्रम।

वहीं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सदन में संबोधन किया, हुड्डा ने कहा कि, आजादी के लिए खूब कुर्बानियां हुई, संविधान ने देश को मजबूत किया, संविधान ने देश समानता, एकता का अधिकार दिया, तत्कालीन संयुक्त पंजाब से 3 लोगों को संविधान समिति में शामिल किया गया था, जिनमें हिसार से ठाकुर चंद भार्गव, निहाल सिंह तक्षक और रणबीर सिंह हुड्डा शामिल थे, रणबीर सिंह हुड्डा ने सबसे पहले भाषा के आधार पर पंजाब के विभाजन की मांग की थी, पश्चिम यूपी की बोली और संस्कृत हरियाणा से मिलता है एक बार इन्हें दोबारा मिलाकर एक विशाल हरियाणा का निर्माण हो सकता है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश है जिसको संविधान ने एक संघीय ढांचे में बांध दिया, संविधान ने देश को बहुत कुछ दिया है लेकिन अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है, आज हमारी जिम्मेदारी संविधान के बनाने वाले लोगों की सपनों को पूरा करना है, पाकिस्तान भी भारत के साथ आजाद हुआ था लेकिन एक नजर संविधान के कारण आज वह तरक्की में पिछड़ा हुआ है, वहीं एक मजबूत संविधान के कारण आज भारत दुनिया में अपना नाम कमा रहा है।

12:38PM महाराष्ट्र विवाद हरियाणा विधानसभा में गूंजा, किरण चौधरी ने महाराष्ट्र विवाद विधानसभा में उठाया, सदन की कार्यवाही में कांग्रेस बीजेपी के बीच तीखी बहस, किरण चौधरी के संबोधन के दौरान महाराष्ट्र पर बात किए जाने का बीजेपी ने विरोध किया। गृह मंत्री अनिल विज और किरण चौधरी में हो रही बहस, विज ने कहा राज्यपाल ने अपने विवेक के आधार पर कार्य किया। किरण चौधरी के पक्ष में आए भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हुड्डा ने कहा संविधान की भावना है सब को बोलने का अधिकार है लेकिन यह बोलने नहीं दे रहे।

12:45PM मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बयान, संविधान की मूल बातों को दूर भावनाओं के साथ नहीं जोड़ना चाहिए, महाराष्ट्र का सारा विषय सभी को पता है,  सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्यपाल के फैसले पर कुछ नहीं कहा, सुप्रीम कोर्ट ने कल फ्लोर टेस्ट के आदेश दिए हैं, हरियाणा में हुई चौधरी देवीलाल की घटना का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिक्र किया, संविधान हमारे लिए ग्रंथ है। संविधान पद पर सवालिया निशान कांग्रेस लगा रही है, मुख्यमंत्री ने कहा महाराष्ट्र में जो सब हो रहा है ठीक हो रहा है।

01:10PM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किरण चौधरी का बचाव किया, किरण चौधरी ने किसी को दोषारोपण नहीं किया जिगर सिर्फ मनमानी का किया गया है। वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, किरण चौधरी की बात भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं सुनते, किरण चौधरी ने कहा कि एक पार्टी को खुश करने के लिए राज्यपाल ने यह किया। इस बात पर हमें ऑब्जेक्शन हैं।