आपकी की राशि में आज क्या है खास बात, जानिए भाग्यचक्र में

खबरें अभी तक। आज का राशिफल ।

मेष:

आज आपका दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा, नए वस्त्रों की खरीदारी का योग है, मान-सम्मान प्राप्त होगा, आपका समय से बीतेगा। धन के मामले में आज आपको लाभ होने की उम्मीद है। निवेश करने के लिए यह समय अच्छाग है। भाग्यं आज आपका 79 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा.. स्वास्थ्य में सुधार होगा… प्रतिस्पर्द्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे काम पूरे होंगे.. कहीं से कोई रुका कार्य आगे बढ़ने की सूचना आपको इस वक्त  मिल सकती है। परिवार के लोगों में आपसी सामंजस्यई बनाकर चलना होगा। भाग्या आज 75 फीसदी आपका साथ देगा।

मिथुन:

आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भागीदारी अवश्य लें, कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार अच्छा होगा। कलाकारों को उनकी प्रतिभा दूसरों के सामने साबित करने का मौका मिलेगा। खरीदारी करने जा सकते हैं। भाग्य् आपका 78 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी कुछ प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न रहेगा, संयमपूर्वक कार्य करें। दोस्तों  को साथ लेकर चलें, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा करना अच्छी  बात नहीं है। भाग्यन आज 55 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। दांपत्य मामले में सतर्क रहें। सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें। नई योजनाओं पर ध्या न देना सही रहेगा। भाग्य आज 70 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

ग्रह-नक्षत्र आज आपको धन के लेन-देन पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। वाद-विवाद में वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। वाहन ठीक से चलाएं.. नहीं तो नुकसान हो सकता है। भाग्य आज 55 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे। जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा का अनुभव करेंगे, घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी और आपका मनोबल बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में भी समय अच्छा चल रहा है। भाग्य आज 76 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज किसी से पैसों का लेन-देन न करें और किसी को उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।व्यर्थ की यात्रा हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज आपका दिन बहुत लाभदायी है, व्यापार या नौकरी में लाभ होगा, आय में वृद्धि होगी, वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। आज आपके लिए पूर्णतः लाभदायक दिन है। मेहनत का फल आपको अवश्य  मिलेगा। दांपत्य  जीवन में भी आपके संबंध मधुर होंगे। भाग्यह आज 80 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, आपके पदोन्नति के योग हैं, कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। इस यात्रा में आपको अवश्यप ही लाभ होगा। आप प्रशंसा के पात्र बन रहे हैं। भाग्य आपका 89 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावनाएं हैं। भाग्योदय के प्रबल योग हैं। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। कोई ऐसा शख्स आपके लिए मददगार साबित हो सकता है जो आपका काफी करीबी है। भाग्य आज 79 फीसदी आपका साथ देगा।

मीन:

सावधानी पूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं। वक्तन थोड़ा प्रतिकूल है आपके लिए। सावधानी के साथ जीवन में आपको आगे बढ़ने की जरूरत है। भाग्य आज 55 फीसदी साथ देगा।