अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर की मदद के लिए आगे आई हेल्प इंडिया संस्था

ख़बरें अभी तक: पेसपोलो वर्ल्ड कप 25 नवंबर से  पुणे में होने जा रहा है जिसमें हिमाचल प्रदेश के निवासी प्रकाश ठाकुर भारत की टीम का हिस्सा होंगे प्रकाश ठाकुर ने बताया कि वह जिला सिरमौर के गिरी पार इलाके में गरीब परिवार से आते हैं तथा वह इस टूर्नामेंट का खर्चा नहीं उठा सकते थे। जिसके कारण हेल्प इंडिया नाम की संस्था ने उन्हें इस वर्ल्ड कप के लिए स्पॉन्सर किया है तथा सारे खर्चे की जिम्मेवारी ली है प्रकाश ठाकुर ने बताया कि उन्हें नहीं राज्य सरकार से कोई मदद मिली है ओर ना ही केंद्र सरकार से कोई मदद मिली है। वह गरीब परिवार से है तथा गिरीपार क्षेत्र के रहने वाले हैं तथा हेल्प इंडिया के अध्यक्ष के द्वारा उन्हें इस वर्ल्ड कप में खेलने के लिए मदद दी गई है। इस बार पेसपोलो का तीसरा विश्व कप की मेजबानी भारत के पुने में की जा रही है और प्रकाश ठाकुर तीसरे बार विश्व कप में हिस्सा लें रहे हैं।

गिरिपार क्षेत्र के दुर्गम इलाका टिम्बी पंचायत के सायरी गांव में जन्मे प्रकाश ठाकुर जो कि सिरमौर के युवाओं के लिए नई पहचान बने हैं। प्रकाश ठाकुर ना केवल अपने शिलाई का बल्कि हिमाचल को दो बार गोल्ड मेडल दिला चुके हैं। लेकिन प्रदेश व प्रशासन की अनदेखी के कारण आज भी प्रकाश एक कच्चे मकान में अपना गुजर-बसर कर रहा है। पैसा पालो वर्ल्ड कप में पुणे जाने के लिए बिना खर्चे के प्रकाश ठाकुर घुट-घुट जीने को मजबूर हो गया था लेकिन कहते हैं कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं प्रकाश ठाकुर के लिए शिलाई के ही बलबीर मसीहा बनकर आए और इनका पूरा खर्चा उठाने के लिए तैयार होकर प्रकाश ठाकुर के चेहरे पर अब खुशी नजर आ रही है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवीर शर्मा ने बताया कि हेल्थ इंडिया संस्था गरीब लोगों की सहायता के लिए हमेशा आगे आते हैं। सबसे ज्यादा खेलकूद में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए हमेशा ये संस्था कार्य करती है। प्रकाश ठाकुर ने भी अपने जिले का नहीं बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया था।