रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने अंगद सैनी के साथ लिए सात फेरे, देखिए तस्वीरें

ख़बरें अभी तक। रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सैनी शादी के बंधन में बंध गए है। राजधानी दिल्ली स्थित जोरबा होटल में अदिति और अंगद ने सात फेरे लिए।इस मौके पर दोनों के परिजनों और रिश्तेदारों के अलावा कांग्रेस और भाजपा के चुनिंदा नेता मौजूद रहे। उत्तरप्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने दिल्ली में पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ नए जीवन की शुरुआत की।अदिति और अंगद की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी हो रही है। वहीं कांग्रेस विधायक अदिति शादी के जोड़े में बेहद ही खूबसूरत लग रही है। बता दें कि अंगद और अदिति 2017 में विधायक बने और दोनों के परिवार राजनीति से ताल्लुक रखते है। पंजाब के नवांशहर से विधायक अंगद और रायबरेली से विधायक अदिति ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी चुना और आज वह शादी के बंधन में बंध चुके है।