ख़बरें अभी तक। उत्तरप्रदेश के गोंडा से बेहद ही चौकानें वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी शादीशुदा बहन को ही अपनी हवस का शिकार बना लिया। व्यक्ति ने अपनी बहन के साथ करीब 10 महीने पहले दुष्कर्म किया था। लेकिन इस मामले का खुलासा अब हुआ है। पीड़िता ने अपने पति के साथ थाने जाकर पुलिस को मामले की शिकायत दी है। वहीं पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह मामला गोंडा के करनैलगंज थाना क्षेत्र का है। यहां उमरी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के साथ उसके भाई ने दुष्कर्म किया और अब 10 महीने बाद इसका खुलासा हुआ है। दरअसल पीड़ित महिला का पति काम के सिलसिले में सऊदी अरब गया हुआ था। लेकिन डेढ़ साल बाद बुधवार को जब वह अपने घर वापस लौटा तो पत्नी की गोद में 1 महीने का बच्चा था। पत्नी की गोद में बच्चे को देख पति हैरान था और उसने सवाल उठाने शुरू कर दिए।
पति के सवालों पर पीड़ित महिला ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उसे अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता के अनुसार करीब 10 महीने पहले उसका भाई वहां आया। इस दौरान आरोपी भाई उसे करनैलगंज लेकर चला गया। यहीं पर आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने लोक लाज के कारण इस मामले की सूचना किसी को भी नहीं दी। लेकिन जब महिला का बच्चा हुआ तो लोगों ने उस पर उंगली उठानी शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता का पति सऊदी अरब से वापस लौटा और महिला ने उसको सारी घटना की जानकारी दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।