लाहुल स्पीति में झीलें और घरों में पानी के नल जमे, 23 नवंबर तक रहेगा मौसम खराब

ख़बरें अभी तक। लाहुल घाटी में पिछली कई दिनों से हिमपात हो रहा है। जिसके चलते समूचा इलाका ठंड की चपेट में आ गया हैं। ताजा जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रे में भी भारी बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते रोहतांग दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द हो गया हैं, हालांकि दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए दो दिन पहले ही खुला था।

बहरहाल ताजा हिमपात से घाटी के बागवानों को करारा झटका लगा हैं। उनके सेब अभी भी घाटी में पड़े है और मंडियों में जाने के लिए तैयार है। लेकिन इस बार के हिमपात ने बागवानों के चिन्ताएं बढ़ा दी है। हालांकि जिला प्रशासन ने इस सेबों को निकलाने के लिए प्रयास किये हैं।

वहीं जिला लाहुल स्पीति में सभी झीलें और घरों में पानी के नल जम गए हैं। केलंग में तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी हवाओं की वजह से 23 नवंबर तक मौसम खराब रहेगा। 24 व 25 नवंबर को मौसम साफ होने की उम्‍मीद है।